अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
धारूहेड़ा के गांव आकेड़ा स्थित एल्युमीनियम कंपनी के गोदाम में आग लगने से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।