फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर सोने की चेन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हेली में महिला को झांसा देकर सोने की चेन ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के नजदीक गांव कन्हेली में दो युवक एक महिला को झांसा देकर सोने की चेन ठगकर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला सरोज ने शिकायत दी है कि वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे दो युवक घर आए और कहा कि उसके पास ऐसा पाउडर है, जिससे पुराने बर्तन और गहने साफ हो जाते हैं। उसने अपनी लड़की की अंगुठी और हुक्का साफ करवाया। इसके बाद सोने की चेन साफ करने के लिए दी। युवकों ने एक बार चेन को कुकर अंदर डाल दिया। फिर कुकर को गैस चूल्हे पर रखने के लिए कहा। कहा कि तीन सीटी आने के बाद चेन को निकाल लेना। यह कहकर दोनों युवक फरार हो गए। उसने तीन सीटी आने के बाद कुकर खोल कर देखा तो चेन गायब थी, क्योंकि युवकों ने झांसा देकर बाद में चेन कुकर से निकाल ली थी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें