अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी में महिलाओं की चोटी कटने के मामलों के बीच एक युवक के भी बाल कटने का मामला सामने आया है। सोमवार को शहर के झज्जर चौक पुल के पास भीम बस्ती में रहने वाले युवक हैप्पी सिंह के बाल कट गए। परिजनों ने बताया कि हैप्पी रात को टॉयलेट के लिए उठा। बताया जाता है कि इस दौरान किसी ने उसकी गर्दन पकड़ते हुए बाल पकड़ लिए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। बालों पर किसी तरह का कोई सुबूत नहीं मिला। हालांकि इस संबंध में पुलिस में किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।