फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी फरार फालोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई से फरार हुए कैदी का दूसरे दिन भी नहीं लग सका सुराग
विज्ञापन

- दिनभर कैदी की तलाश में जुटी रही गुरुग्राम और पीजीआई थाना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गुरुग्राम की भौंडसी जेल से पीजीआई में उपचार के लिए लाने के दौरान फरार हुए दुष्कर्म और लूट के दोषी कैदी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुग्राम और रोहतक पुलिस कैदी को तलाश करने में जुटी रही। लापरवाही पर दोनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना भी तय माना जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस मंगलवार को भौंडसी जेल से कैदी और बंदियों को लेकर रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए लेकर आई थी। उपचार कराने के दौरान वजीराबाद का रहने वाला दुष्कर्म और लूट के मामले में सजायाफ्ता कैदी भगवानदास पीजीआई से फरार हो गया था। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर पीजीआई थाने पर केस दर्ज किया गया था। दूसरे दिन भी पीजीआई से फरार हुए कैदी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीजीआई थाना प्रभारी देवेंद्र मान का कहना है कि कैदी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें