जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जसिया में मीटिंग कल
- हिसार में सीएम के घेराव की बनाएंगे रणनीति
- गांवों के बाद शहराें में भी काले झंडे दिखाने का लिया है फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीएम और वित्त मंत्री के घेराव को लेकर वीरवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला स्तरीय मीटिंग जसिया में होगी। 22 सितंबर को सीएम के हिसार दौरे को लेकर बैठक में रोहतक एरिया में काले झंडे दिखाने की रणनीति तैयार की जाएगी। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के मुताबिक हर जिले में मीटिंग बुलाई जा रही हैं। सरकार जाट आरक्षण संघर्ष समिति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं सोमवार को जसिया में मलिक की अध्यक्षता में समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मीटिंग हुई थी, जिसमें फैसला हुआ था कि अब ग्रामीण एरिया के अलावा भाजपा नेताओं का शहरी एरिया में भी काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। खासकर सीएम एक सप्ताह बाद हिसार में आ रहे हैं। उस दिन शहर के चारों तरफ ट्रैक्टर व ट्राली में सवार होकर लोग विरोध प्रदर्शन करेेंगे।