फ्लैग : धमकी देने के बाद आरोपियों की शिकायत की गई थी सरपंच से, पंचायत में नहीं आए थे आरोपी, इसके बाद भी भांप नहीं पाए मंशा
हेडिंग : पंचायत पुलिस को अगर दे देती जानकारी तो बचाई जा सकती थी नसीब की जान
-मंगलवार को हवन के साथ होना था मेडिकल स्टोर का शुभारंभ
-नसीब ने धमकी देने के मामले की शिकायत गांव के लोगों से की थी
-सरपंच व ग्रामीणों ने धमकी देने वालों को सबक सिखाने की कही थी बात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खरावड़ गांव की पंचायत अगर समय रहते पुलिस को घटना की सूचना दे देती तो शायद नसीब की जान बचाई जा सकती थी। चार दिन पूर्व आरोपियों द्वारा धमकी देने के मामले की शिकायत नसीब ने गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों से की थी। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में नसीब को कुछ भी होने पर धमकी देने वालों को पुलिस से कार्रवाई कराने की बात तय की गई थी। हालांकि, आरोपी पंचायत में नहीं आए थे। इसके बाद भी पंचायत आरोपियों की मंशा को भांप नहीं पाई और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई।
चचेरे भाई आनंद ने बताया कि नसीब अपने मोखरा गांव के बाद अब खरावड़ गांव में भी मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए दुकान में पिछले एक सप्ताह से काम चल रहा था। आरोप है कि चार दिन पूर्व ही गांव के सुमित समेत पांच लोगों ने नसीब को मेडिकल स्टोर खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उनका कहना था कि यदि नसीब गांव में मेडिकल स्टोर खोलेगा तो उनका मेडिकल स्टोर पूरी तरह से ठप हो जाएगा। उनकी बिक्री नहीं हो सकेगी। एक बार घर आकर भी धमकी दी थी। जिस पर नसीब व परिवार के लोगों ने गांव के सरपंच से मामले की शिकायत की थी। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में खरावड़ के लोगों ने कहा था कि यदि नसीब को विपक्षी परेशान करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी। हालांकि, धमकी देने वाले पंचायत में नहीं आए थे। मंगलवार को नसीब को खरावड़ में मेडिकल स्टोर का शुभारंभ करना था। जिसकी उसने तैयारी भी कर ली थी। मगर इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
--
मेडिकल स्टोर खोलने पर दावत देने को कहा था
दूसरा मेडिकल स्टोर खुलने से नसीब काफी ज्यादा खुश था। मेडिकल स्टोर खोलने पर गांव के लोगों को दावत देने की बात कही थी।
तीन भाई-बहन थे नसीब
नसीब की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई था। बड़ी बहन मंजू की शादी हो चुकी है, जबकि आशीष और नसीब की अभी शादी नहीं हुई थी। नसीब की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
वर्जन::::::
नसीब की शिकायत के बाद गांव मेें पंचायत हुई थी। इसमें आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई कराने की बात तय हुई थी।
-बिजेंद्र, सरपंच, खरावड़
---------------
जब तक मौत नहीं हो गई, नसीब पर चाकू से वार करते रहे आरोपी
रोहतक। पूरी प्लानिंग के तहत ही मोखरा के केमिस्ट की हत्या की गई। बेरहमी से केमिस्ट की हत्या की गई। जब तक नसीम ने दम नहीं तोड़ दिया, उसके शरीर पर आरोपी चाकू से वार करते रहे। वहीं पुलिस के अनुसार नसीब को दो गोली भी मारी गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि नसीब को छाती पर 10 से 15 वार चाकू से किए गए थे। संभवत: हार्ट तक चाकू के वार होने के कारण ही उसकी मौत हुई है।
--------------------
मोबाइल भी लूट ले गए आरोपी, खरावड़ की निकली अंतिम लोकेशन
-सुबह 10 बजे तक नसीब के मोबाइल पर जाती रही घंटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नसीब की हत्या करने वाले आरोपियों ने उसका मोबाइल भी लूट लिया। मंगलवार सुबह 10 बजे तक मोबाइल पर घंटी जाती रही। अंतिम लोकेशन खरावड़ की निकली। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी पर सफलता हाथ नहीं लग सकी। एसपी ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
नसीब के चचेरे भाई आनंद ने बताया कि परिजन सोमवार रात से ही नसीब के मोबाइल फोन पर कॉल कर रहे थे। लेकिन फोन नहीं उठ सका। सांपला पुलिस ने बताया कि फोन की अंतिम लोकेशन खरावड़ की निकली है।