फोटो कैप्सन 16 एमएचएम 1 महम में बैक काउंटर से मोबाइल चुराने वाला संदिग्ध सीसीटीवी में।
---
बैंक में पैसे डालने आए युवक का मोबाइल चोरी
महम। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसे डालने आए पवन का मोबाइल चोरी हो गया। वह काउंटर पर अपना मोबाइल रख कर बाउचर भर रहा था। इसी दौरान उनके पास खड़ा एक युवक मोबाइल लेकर चला गया। बाउचर भरने के बाद जब उसने मोबाइल देखा तो गायब मिला। मोबाइल चोरी होने की सूचना बैंक कर्मचारियों को दी तो चोर का पता लगाने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। जिसमें एक युवक मोबाइल उठाता नजर आ रहा है। पुलिस ने पवन के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।