फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक युवती सहित मृतक का पिता घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके पिता व एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक के खिलाफ कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दादरी के बौंदकला निवासी नफे सिंह ने बताया कि वह सरकारी विभाग से रिटायर्ड है। रविवार को नफे सिंह अपने बेटे रविंद्र व ज्योति के साथ बाइक से झज्जर के गांव दुबलधन से बौंदकला आ रहे थे। जब वह पिलाना से कलानौर रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक कार तेज गति से आई। कार ने सीधा बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण तीनों बाइक से गिर गये। हादसे में तीनों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। गहरी चोट लगने के कारण रविंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि नफे सिंह व ज्योति अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में कलानौर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें