फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवती सहित चार का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवती सहित चार का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिले भर से संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों सहित चार लोग लापता हो गये। सभी मामलों में अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुमन निवासी बोहर वार्ड -7 ने बताया कि उसका छोटा भाई मोनू उर्फ बल्लू मानसिक रूप से कमजोर है। उसका पीजीआई से उपचार चल रहा है। वह पावर हाउस चौक स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान पर काम करता है। 9 दिसंबर को मोनू को दुकान पर छोड़ा गया था। मगर वह शाम तक घर नहीं आया। जब दुकान मालिक वेदप्रकाश ने पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मोनू उनसे किराये के 20 रुपये लेकर शाम को चला गया था। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह आर्यनगर से गीतू नाम की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। ऐसे ही तिलक नगर से सचिन नाम का युवक लापता हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसी प्रकाश शेर विहार कॉलोनी से भी एक युवती का अपहरण हो गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें