फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्र के चिड़ी गांव के किसान राजकुमार हत्याकांड में एक माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस से लेकर डीएसपी तक से 15 बार शिकायत के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हुआ। मरं परिजनों ने कार्रवाई के लिए सीएम से गुहार लगाई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चिड़ी गांव निवासी पूर्व फौजी दिलबाग सिंह ने बताया कि 2 जनवरी की रात में उसके भाई राजकुमार की हत्या करने के बाद शव को गांव के चौराहे पर डाल दिया गया था। बेरहमी से किसी धारदार हथियार और ईंटों से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था। मामले के खुलासे की मांग को लेकर लाखन माजरा पुलिस से 10, डीएसपी से पांच से अधिक बार शिकायत की जा चुकी है। मगर पुलिस अभी तक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। अब सीएम विंडो पर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार के मामले की जांच की जा रही है। थाना पुलिस को आरोपियों क ा जल्द से जल्द पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें