फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक मेडिसन विभाग ने किया नवजात का पोस्टमार्टम, नहीं मिली डॉक्टर की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक मेडिसन विभाग ने किया नवजात का पोस्टमार्टम, नहीं मिली डॉक्टर की लापरवाही
विज्ञापन

-पीजीआई में मंगलवार को डिलिवरी के बाद परिजनों को सौंपा गया था नवजात का शव
-परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया था लापरवाही का आरोप, कहा था गिरने से हुई बच्चे की मौत
प्रकाशित समाचार की फोटो प्रति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई में मंगलवार को डिलिवरी के दौरान हुई नवजात की मौत के मामले में बुधवार को फोरेंसिक मेडिसन विभाग ने पोस्टमार्टम कर घटना में डॉक्टरों की लापरवाही से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि बच्चे की मौत गिरने या चोट लगने से नहीं हुई है। पीड़ित परिवार भी पोस्टमार्टम के बाद इस घटना को अपना दुर्भाग्य मान कर पीछे हट गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बुधवार को पीजीआई के शव गृह में मृत बच्चे का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शव पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला, जिससे यह कहा जा सके कि उसकी मौत गिरने या चोट लगने से हुई है। वहीं पीड़ित पिता रवि ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। बच्चे के सिर पर खून ही खून था, डॉक्टर कह रहे हैं कि खून डिलिवरी के दौरान लगा था। पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके अंदर अब संस्थान से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वह न्याय के लिए किससे गुहार लगाए, यहां न्याय मिलने की उम्मीद भी नहीं है। गौरतलब है कि पीजीआई के लेबर रूम में मंगलवार दोपहर रवि की पत्नी पूजा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जब डॉक्टरों ने परिजनों को शिशु का शव सौंपा तो बच्चे के सिर पर खून लगा हुआ था, परिजनों का आरोप था कि डिलिवरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के चलते नीचे गिरने से शिशु की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें