फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल् ली में हड़ताली कर्मचारियों और सरकार की वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो स्टेट पेज के लिए प्रस्तावित......
विज्ञापन


फ्लैग : नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी
हेडिंग : दिल्ली में वार्ता नहीं चढ़ी सिरे, सीएम लेंगे मांगों पर फैसला
: सीएम के साथ मीटिंग अभी अधिकारिक तौर पर तय नहीं
: अधिकारियों ने दिया कोई भी आश्वासन, इस स्थिति में कैसे तोड़ दें हड़ताल : शास्त्री
: जनहित में फैसला लें कर्मचारी, सीएम के सामने रख दी जाएंगी मांगे : ग्रोवर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प्रदेश के अंदर नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिकाओं के कर्मचारियों की छह दिन से चल रही हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई है। दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार डेढ़ घंटा चली मीटिंग में शहरी निकाय विभाग के अधिकारी नगर पालिका कर्मचारी संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को हड़ताल खत्म करने के लिए राजी नहीं कर सके। तय हुआ कि निदेशक आनंद मोहन शरण सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने संघ की मांगों को रखेेंगे। इसके बाद आगे बातचीत की जाएगी। संघ ने हड़ताल को 17 मई तक बढ़ा दिया।
सुबह नौ बजे हरियाणा भवन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री, प्रदेश कमेटी के सदस्य राजेंद्र चटौला, महासचिव जरनैल सिंह, सह सचिव शिवचरण व सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लांबा सहित सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहुंच गया। चंडीगढ़ से शहरी निकाय विभाग के निदेशक आनंद मोहन शरण, सहायक निदेशक रणबीर पाराशर व सुप्रीडेंट संजीव कुमार बाद में पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच करीब 11 बजे मीटिंग शुरू हुई, जो साढ़े 12 बजे तक चली। नरेश शास्त्री ने बताया कि मीटिंग के अंदर प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों के सामने शहरी निकायों में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन देने, फायर विभाग को वापस निगम, नगर परिषद या नगर पालिका में समायोजित करने सहित दूसरी मांगे रखी।
विज्ञापन

बाक्स
सीएम के समकक्ष रख देंगे मांग, मैं कोई आश्वासन नहीं दूंगा
प्रतिनिधिमंडल के सामने निदेशक आनंद मोहन शरण ने हर मांग पर गहराई से विचार किया। दोनों पक्षों में मांगों के व्यावहारिक व कानूनी पक्ष पर मंथन हुआ। आखिर में शरण ने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर किसी भी मांग के पूरा होने का आश्वासन नहीं देंगे। सीएम के समकक्ष हूबहू मांगों को रख दिया जाएगा। जनहित में हड़ताल खत्म कर दें।
बाक्स
यूं कैसे कर दें हड़ताल खत्म, हमें भी देना है जवाब : शास्त्री
मीटिंग में अधिकारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। कहा कि, सफाई व्यवस्था आम पब्लिक के स्वास्थ्य से जुड़ी है। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह कहने से कैसे हड़ताल खत्म कर दें कि सीएम के समक्ष उनकी मांग रख दी जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल को भी तो धरनों पर छह दिन से बैठे कर्मचारियों को जवाब देना है।
विज्ञापन

नरेश शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष नगर पालिका कर्मचारी संघ
बाक्स
जनहित में फैसला लें, सीएम से करेंगे जायज मांगों के लिए आग्रह : ग्रोवर
हड़ताली कर्मियों से बातचीत के बाद दिल्ली में अधिकारियों से प्रदेश स्तरीय मीटिंग करवाई गई। अधिकारियों से बातचीत के बाद अब सीएम से जायज मांगों को कानून के दायरे में पूरा करने का आग्रह करेंगे।
मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें