फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े से भरे ट्रक में लगी आग, आधा घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉल गोदाम रोड पर ट्रांसपोर्ट के अंदर खड़े कपड़े से भरे ट्रक में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। शुक्र रहा कि आसपास खडे़ अन्य ट्रक तक लपटें नहीं पहुंची और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मॉल गोदाम रोड पर आर्यव्रत ट्रांसपोर्ट है। यहां शाम को कई ट्रक खड़े थे। एक ट्रक में कपड़ा भरा हुआ था। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक के अंदर से जब लपटें निकली तो कर्मचारियों को हादसे के बारे में पता चला। तभी दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी। कुछ ही देर में पूरे ट्रक में आग लग गई। आसपास खड़े अन्य ट्रक तक भी लपटें पहुंच गई। फिर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक के अंदर भरा कपड़ा भी जल गया। आग लगने का कारण ट्रक के अंदर हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें