इंद्री। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामगढ़ छान्नों गांव निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम की मौत हो गई। इंद्री पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि शुभम शनिवार देर रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। इंद्री खेड़ा रोड पर काली माता के मंदिर के नजदीक पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के लिए उसे गाड़ी में बिठाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक शुभम के परिजन विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।