फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पुलिस बूथ के पास कैंटर लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर शनिवार रात दो बजे कार सवार पांच बदमाशों ने रूध फ्लाईओवर पर स्थित पुलिस सहायता बूथ के पास पिस्तौल के बल पर जिपस्म से भरे कैंटर को लूटने की कोशिश की। कैंटर चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर भी किया और गश्त कर रही पुलिस को आता देख वह जय सिंहपुर खेड़ा सीमा के पास खेत में कार छोड़कर भाग गए। पुलिस पीछा करने के बावजूद बदमाशों को पकड़ने में नाकामयाब रही। मौके से बरामद कार नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करनाल के कुंजपुरा निवासी अमरिक सिंह कैंटर में जिपस्म लेकर मध्यप्रदेश के रतलाम जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रूध फ्लाईओवर पर पुलिस सहायता बूथ के समीप रात करीब दो बजे एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने कैंटर के आगे कार लगाकर रुकवा कर चालक को पिस्तौल दिखाकर कैंटर को लूटने की कोशिश की। चालक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने एक हवाई फायर भी किया। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस को देकर बदमाश कार को लेकर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करते देख करीब सात किलोमीटर दूर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के समीप बदमाश कार को छोड़ कर खेतों में भाग गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश शुरू कर दी है।

पुलिस ने करीब सात किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया
रूध फ्लाईओवर से पुलिस को देखकर फरार बदमाशों का कसौला थाना पुलिस ने करीब सात किलोमीटर तक पीछा किया। लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इसी दौरान बावल पुलिस भी रातभर हाईवे पर गश्त करने का दावा कर रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि सात किलोमीटर के एरिया में बावल पुलिस पेट्रोलिंग पर नहीं थी। या फिर बदमाशों का पीछा कर रही कसौल पुलिस की टीम द्वारा वीटी नहीं कराई। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन


कार के कागजातों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास
बदमाशों द्वारा वारदात में प्रयुक्त की गई कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार में मिले कागजातों के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कार में मिले कागजातों के आधार पर कार दिल्ली निवासी किसी व्यक्ति की है। प्रथम दृष्ट्या कार चोरी की प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस कागजातों की जांच कर रही है।
हाईवे पर पुलिस गश्त पर उठने लगे सवाल
पुलिस का दावा है कि हाईवे पर पुलिस रातभर पेट्रोलिंग करती है, लेकिन बदमाशों द्वारा हाईवे पर जिस तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। उससे पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठने लगे है। हालांकि रात को कैंटर लूट के मामले में पुलिस की पेट्रोलिंग के कारण ही कैंटर लूट की वारदात को बचाया जा सका था। लेकिन हाईवे पर हो रही लूट की वारदातें चिंताजनक है।
21 सितंबर 2018 को की गई थी साढे़ चार करोड़ रुपये की लूट
दिल्ली से रुपयों की कलेक्शन करने के बाद वापस गुजरात के अहमदाबाद लौट रहे दो व्यापारियों को बंधक बनाकर कार सवार बदमाशों ने साढे चार करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कापड़ीवास से व्यापारियों को बंधक बनाकर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर तक कार में घुुमाया था, लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी।
वर्ष 2017 में अधिकारी बन बस यात्रियों से लूटपाट
वर्ष 2017 में हाईवे पर ही साहबी पुल के समीप रात को बदमाशों ने अधिकारी बन कर बस को रुकवा कर यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस रातभर गश्त करने का दावा करती है, लेकिन ये दोनों ही बड़ी वारदातें 24 घंटे दौड़ने वाले हाईवे पर घटित हुई।
रात को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान कैंटर से सामान उतारने वाले लोग संदिग्ध लगे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने कार को वहां से दौड़ा दिया। कैंटर चालक से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के समीप कार को छोड़कर खेतों में भाग गए। हालांकि पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, एसएचओ थाना कसौला
फोटो नंबर---1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें