फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में लोगों ने किया हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में लोगों ने किया हाईवे जाम
हैडिंग : पुलिस ने दो घंटे में आरोपियों को पकड़ने का दिया आश्वासन तो हटे लोग, समय बीतने के बाद भी एक भी आरोपी नहीं दबोचा
-महिलाएं बोलीं-जल्द नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश नहीं लगा तो अनिश्चितकाल के लिए हाईवे पर लगाया जाएगा जाम
-पुलिस की मिलीभगत से नशीले पदार्थों की बिक्री का लगाया आरोप
-पुलिस से हुई खूब नोकझोंक
-पुलिस से लेकर सीएम विंडो तक पर छह से अधिक बार शिकायत कर चुके लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इंदिरा कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री की बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध कॉलोनी के लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। लोगों ने हिसार रोहतक हाईवे पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक जाम लगाने के दौरान पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की। आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से ही पुलिस चौकी के पास नशे की बिक्री की जा रही है। दो घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
निर्मल सिंह, सुनील, गुरमीत आदि के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष हिसार-रोहतक हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। आरोप था कि कॉलोनी में अफीम, चरस से लेकर स्मैक और अवैध रूप से शराब की पिछले कई साल से बिक्री चल रही है। इससे जहां कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं वहीं कई बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। आरोप है कि नशे में होने के बाद लोग कॉलोनी में चोरी से लेकर गाड़ी में पथराव, ट्रेन में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। इस बाबत पुलिस चौकी से लेकर एसपी, डीएसपी और सीएम विंडों पर भी छह बार मामले की शिकायत की जा चुकी है, पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों की पुलिस से खूब नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने आश्वासन दिया कि दो घंटे के अंदर आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। इंदिरा कॉलोनी चौकी प्रभारी हरपाल सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। हालांकि, दो घंटे बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर नहीं कार का शीशा तोड़ने के विरोध में लगाया जाम
जब इस संबंध में चौकी प्रभारी हरपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों ने नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में नहीं बल्कि करतापुरा के सबरजीत की कार में दो युवकों ने तोड़फोड़ कर दी थी, उसी के विरोध में जाम लगाया गया। यानी खुद चौकी इंचार्ज नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
---
छह दिन में पांच आरोपियों को पकड़ चुकी पुलिस
चौकी इंचार्ज का कहना है कि छह दिन के अंदर पुलिस इंदिरा कॉलोनी में नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ने का दावा किया है।
----
अभी तक कॉलोनी में इन वारदात को दिया जा चुका अंजाम
लोगों का आरोप है कि एक माह के अंदर ही चार वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।
-20 दिन पूर्व कॉलोनी के दलबीर के यहां से नशेड़ियों ने मकान में चोरी की
-4 दिसंबर को कॉलोनी के करनैल सिंह के मकान में पथराव किया गया
-आटो में नशेड़ियों ने तोड़फोड़ की
-तीन दिन पूर्व निर्मल के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई
--
अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इंदिरा कॉलोनी चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
----
बहुत हो चुका, इससै तो अच्छा हम खुद ही सिखाएं आरोपियों को सबक
नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर हंगामा कर रही महिलाओं के अंदर आक्रोश था। आक्रोशित महिला गुरमीत, मीना, पंमी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से मिली है। इससे तो अच्छा है महिलाएं खुद ही आरोपियों को सबक सिखाएं।

--------
प्रतिदिन दे रहीं पहरा, किया जा रहा पथराव
महिलाओं का आरोप था कि प्रतिदिन कॉलोनी के कुछ घरों में पथराव किया जा रहा है। कभी-कभी शराब की बोतलें भी फेंकी जाती हैं। आए दिन हो रहे पथराव के चलते परिवार के सदस्य बारी-बारी पहरा देने को मजबूर हैं। नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं रुकने पर महिलाओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इंदिरा कॉलोनी में नशा बिकने का स्टिंग के माध्यम से किया था खुलासा
अमर उजाला ने पहले ही इंदिरा कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री का खुलासा किया था। बीती 23 मई को अमर उजाला ने अपने माई सिटी के पेज नंबर एक पर पुलिस चौकी से 150 कदम की दूरी पर सरेआम बिक रहे अफीम, गांजा और चरस तथा 29 अक्तूबर को इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी से मात्र 20 कदम की दूरी पर बिक रहा गांजा, स्मैक और चरस नामक शीर्षक से स्टिंग को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें