मंदिर के दान पात्र से चुराए हजारों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
गांव जाट के हनुमान मंदिर से चोर ने सोमवार की रात दान पात्र से हजारों रुपये चुरा ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह गांव के युवा जब दौड़ लग रहे थे तो उनकी नजर गांव से बाहर खुले में पड़े दान पात्र पर पड़ी। उन्होंने देखा तो दान पात्र खोला हुआ था और उसमें कुछ नहीं था। इस इसकी शिकयत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।