पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सिटी पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर 26 बोतलें अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर जूस की दुकान पर अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान मालिक से शराब बेचने का लाइसेंस मांगा लेकिन वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उसकी दुकान से 26 बोतल अंग्रेजी तथा 48 पव्वा देशी अवैध शराब पकड़ी और दुकान मालिक सुनील निवासी खायरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।