फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति को बिना तलाक दिए महिला ने रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने पर महिला के ऊपर केस
विज्ञापन

यमुनानगर। पहले पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला व उसके दूसरे पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव बलौली निवासी कर्णपाल ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2016 में गांव मनका निवासी बोहती देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उनकी किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। जिसके बाद से उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। कई बार पंचायत के माध्यम से उन्होंने उसे समझाकर घर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए रपौली निवासी महीपाल से दूसरी शादी कर ली। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने उससे बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने उससे बात ही नहीं की। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला और उसके दूसरे पति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। छछरौली थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें