संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
यमुनानगर। शहर की कृष्णा नगर में अपने घर से काम के लिए गई युवती वापस नहीं लौटी। उसके भाई ने अज्ञात लोगों पर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कृष्णा नगर निवासी युवक ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन घर से किसी काम के लिए कालोनी में ही गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। पता नहीं चलने पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच की। बयान दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।