फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिजराबाद में पुलिस फोर्स तैनात कर करवाया गया राहुल का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस फोर्स तैनात कर करवाया गया राहुल का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

रात को मृतक की पत्नी ने अपनी लिखित शिकायत में दो पुलिसकर्मियों पर लगाए थे मारपीट के आरोप, पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों पर की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। महिला थाने में पूछताछ के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जिस राहुल सिंगला की मौत पर ट्रामा सेंटर में हंगामा हुआ था। बुधवार सुबह सरकारी अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए खिजराबाद में भारी पुलिसफोर्स तैनात कर अंतिम संस्कार करवाया गया। पुलिस को आशंका थी कि परिजन शव लेकर हंगामा खड़ा कर सकते हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व शव का स्नान कराने से परिजनों ने मना कर दिया। सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो वह शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हो गए। मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया और पश्चिमी नहर किनारे मृतक राहुल का अंतिम संस्कार किया गया।
बॉक्स
रात के बयान में पुलिस पर मारपीट का आरोप, एफआईआर में जिक्र नहीं
मृतक राहुल की पत्नी कविता ने मंगलवार रात को ट्रामा सेंटर में पुलिस को लिखित में अपने बयान में आरोप लगाया था कि उसके पति के साथ महिला थाने में मारपीट की गई थी। इसके बाद ही राहुल की तबियत खराब हुई थी। बाद में पुलिस ने जो एफआइआर दर्ज की उसमें पुलिस द्वारा मारपीट करने का कोई जिक्र नहीं किया गया और दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


बॉक्स
ये थी शिकायत
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी किशनपुरा निवासी महिला ने उसके पति की खिजराबाद थाने में पंद्रह दिन पहले शिकायत दी थी। इस बात पर पुलिस उसके पति को ले गई और उसके साथ मारपीट की। उसका आरोप था कि पुलिस आज तक उसी महिला की सुनती आई है और उसके पति को शिकायतकर्ता महिला के परिवार के साथ-साथ पुलिस भी टॉर्चर करती आई है। इस बारे में सीएम विंडो पर भी शिकायत की गई थी।
बॉक्स
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक राहुल के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह काफी समय से पिता के सब्जी के व्यापार में हाथ बंटा रहा था। उसका एक शादीशुदा बड़ा भाई भी है जो अपना अलग काम करता है। राहुल की मौत से परिवार के सदस्य टूट गए हैं। रो-रो कर उनका बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
-मृतक के परिजन बार-बार बयान बदल रहे थे। पोस्टमार्टम के वक्त मृतक की पत्नी ने अपने दुरुस्त बयान दिए। उसके भाई को भी बयान दिखाए और पढ़वाए गए। अभी मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-नरेंद्र राणा, एसएचओ, सिटी यमुनानगर थाना
फोटो-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें