हेडिंग : क्रांति गैंग के फरार चल रहे पांच सदस्यों की तलाश में दिल्ली की स्पेशल सेल ने हरियाणा के कई स्थानों की खाक छानी
-नहीं लग सकी सफलता हाथ, क्रांति गैंग के एनकाउंटर के दौरान फरार चल रहे पांच सदस्य
-स्थानीय पुलिस ने जानकारी से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली एनकाउंटर के दौरान मौके से फरार हुए क्रांति गैंग के सदस्यों की तलाश में अब दिल्ली की स्पेशल सेल ने हरियाणा में भी जाल बिछा दिया है। शुक्रवार रात स्पेशल सेल ने फरार आरोपियों की तलाश में रोहतक समेत हरियाणा के क ई स्थानों की खाक छानी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। वहीं स्थानीय पुलिस ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
दिल्ली की स्पेशल सेल ने 9 जून को एनकाउंटर में क्रांति गैंग के सरगना गैंगस्टर राजेश भारती, संजीत बिदरो, उमेश समेत चार बदमाशों को मार गिराया था। गिरोह के पांच सदस्य मौके से फरार हो गए थे। पुलिस फरार सदस्यों की तलाश में जुटी थी मगर सफलता हाथ नहीं लग सक थी। हालांकि, इस घटना के बाद से रोहतक पुलिस क्रांति गैंग के पचास हजारी देवेंद्र बिच्छू समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली एनकाउंटर के दौरान फरार हुए आरोपियों की तलाश में शुक्रवार रात दिल्ली की स्पेशल सेल ने रोहतक के अलावा, सोनीपत और आसपास क्षेत्र की खाक छानी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। हालांकि, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने स्पेशल सेल द्वारा दबिश देने की बात से इनकार किया है। बताया कि गैंग का लगभग खात्मा किया जा चुका है।