फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका शिफ्ट करने के लिए महिलाओं ने ज्ञापन सौंप धरने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
वाल्मीकि बस्ती के पास पिछले दिनों खुले शराब ठेके को बंद कराने के लिए सोमवार को महिलाओं ने उपायुक्त के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आई महिला राजबाला, पूजा, सुनीता, आशा, माया, सुशीला, कुंता, नीलम, संतोष, शारदा, लक्ष्मी आदि ने बताया कि पांच दिन पहले उनकी बस्ती के पास शराब ठेका खोला गया है। जिसके चलते बड़ी परेशानी हो रही है। इस रोड से नठेडा, श्यामनगर, लूला अहीर गांव की छात्राएं भी पढ़नेे के लिए जाती हैं। ज्ञापन में बताया कि यह ठेका जहां खोला गया है कि वह बस्ती के पास है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि यह ठेका अन्यत्र स्थान पर खुलवाया जाए। साथ ही शराब ठेके का स्थान नहीं बदलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। उधर, गांव के पूर्व पंच राजीव ने बताया कि गांव की इस बस्ती के पास शराब का ठेका किसी भी स्थिति में नहीं चलने देंगे। वहीं एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि कोसली की महिलाओं की ओर से दिया गया ज्ञापन उपायुक्त को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें