फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की स्टाफ नर्स का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई स्टाफ नर्स का पर्स चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रही पीजीआई स्टाफ नर्स का चोर ने पर्स चोरी कर लिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के मुंढाल खुर्द निवासी मोनिका ने बताया कि वह पीजीआई में स्टाफ नर्स है। 9 मई को मोनिका ड्यूटी के बाद अपने घर जा रही थी। वह ऑटो में बैठकर नया बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद मोनिका गांव जाने वाले बस में सवार हो गई। जब उसने अपना बैग देखा तो उसके अंदर पर्स नहीं था। बस में तलाश करने के बाद भी पर्स नहीं मिला। मोनिका ने बताया कि पर्स में एक घड़ी, 1200 रुपये, पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज थे। बाद में मोनिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें