फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपवा में छात्राओं को उत्पीड़न के लिए ब्लैकमेल कर रहा था लैब टेक्नीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के लैब टेक्नीशियन ने राजस्थान में घूमने गए दल की छात्राओं से छेड़छाड़ की। उन्हें ब्लैकमेल कर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके लिए अश्लील वीडियो व फोटो के जरिए धमकाने की बात कही है। यही नहीं लैब टेक्नीशियन ने 25 अप्रैल को एक छात्रा के घर उसके अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। इसके बाद मामला बढ़ गया और छात्राओं ने सुपवा प्रशासन को शिकायत दी। सोमवार को छात्राओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न मामले में पूछताछ व जांच करने के लिए पुलिस विवि पहुंची। यहां करीब साढ़े पांच घंटे डेरा डाले रखा। इस दौरान रजिस्ट्रार व अन्य फैकल्टी सदस्यों के अलावा विद्यार्थियों से बातचीत कर घटना का सच जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो घर भेजी वीडियो
राजस्थान टूर के बाद कैंपस पहुंची छात्राओं ने लैब टेक्नीशियन सतबीर का विरोध शुरू कर दिया। इस पर उसने खुलेआम छात्राओं को धमकाना शुरू कर दिया। छात्राओं की वीडियो व फोटो भेजने की धमकी दी। लैब टेक्नीशियन ही इस हरकत पर विद्यार्थियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सतबीर के खिलाफ कार्रवाई के लिए चर्चा शुरू की। जब 25 अप्रैल को 22 छात्राओं ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत रजिस्ट्रार प्रोफेसर भारती शर्मा को दी। इससे गुस्साए कर्मचारी ने एक छात्रा के घर अश्लील वीडियो व फोटो भेज दिए। इसके बाद विवाद और उभर आया। छात्राओं ने पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर कराई।
यह है मामला
सुपवा के डिजाइन विभाग के 40 विद्यार्थी 14 अप्रैल को राजस्थान टूर पर गए थे। टूर में छात्र-छात्राओं के अलावा एक लैब टेक्नीशियन, एक शिक्षिका व एक शिक्षक शामिल रहे। छात्राओं का आरोप है कि एफ सप्ताह के इस टूर में लैब टेक्नीशियन उदयपुर में शराब के नशे में बिना दरवाजा खटखटाए देर रात छात्राओं के कमरे में जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरदस्ती लड़कियों के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करता था। विरोध करने पर मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाकर घर फोन करने व फोटो भेज देने की धमकियां देता था।
विज्ञापन


लड़कियों के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। उनके साथ छेड़छाड़ हुई है। यह मामला विवि प्रशासन के संज्ञान में आया है। उन्हें बुरा लगा। इसकी शिकायत हमें दी है। विवि ने पुलिस में एफआईआर करा दी है। मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन पुरी तरह से छात्राओं के साथ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षक, शिक्षिका व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
-प्रोफेसर भारती शर्मा, रजिस्ट्रार, सुपवा

सुपवा में छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें