फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए चोरी करने वाला बाइक चोर गिरोह का सदस्य दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए-3
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी।

नशे के लिए चोरी करने वाला बाइक चोर गिरोह का सदस्य दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई है।
अर्बन स्टेट थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि बीती 16 अप्रैल को उत्तम बिहार निवासी रमेश की बाइक चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गोहाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई तथा पूछताछ की। आरोपी ने विभिन्न स्थानों से चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी रामलखन ने बताया कि वह नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी करता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें