रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वीरवार की रात रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
जीआरपी के एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि वीरवार की देर रात किसी यात्री ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक के पास दिल्ली की तरफ रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 32 साल होगी। वह पेंट व टी शर्ट पहने हुये था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। जीआरपी एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है।