फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनगढ में बंद मकान से रिवाल्वर व लाखों रूपए के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। हसगनढ़ गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोग अलमारी मेें रखी लाइसेंसी रिवाल्वर व लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मकान मालिक रणबीर पुत्र लेट नंदलाल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व शिक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा हिसार रहता है। वह आठ फरवरी को वह और उसकी पत्नी राजरानी अपने मकान पर ताला लगाकर अपने पुत्र विक्रम जीत सिंह से मिलने चले गए। जब वे घर लौटे तो उसके मकान के दरवाजे का कुंडा कटा हुआ था और ताला नीचे पड़ा मिला। अलमारी चेक की तो उसमें लाइसेंसी 32 बोर का रिवाल्वर और उसकी 23 गोली गायब मिली। इसके अलावा 45 ग्राम के दो सोने के कडे़ 45 ग्राम की नाथ, छह ग्राम का सोने का टीका, करीब 70 चांदी के सिक्के, 45 हजार की नकदी भी गायब मिली। शातिर चोरों ने पहले भी पता था कि मकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। उन्हें पहले पूरे मकान को खंगाला जो हाथ लगा उसी को निकाल ले गए। बाद में सीसीटीवी कैमरे से जुड़े कंप्यूटर की हार्ड डिस्क निकाल ले गए। ताकि पुलिस कोई सुराग न लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें