सांपला। शुक्रवार को दहकोरा रोड पर फैक्टरी एरिया में उगी झाड़ियों में आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के 45 मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटना झूठी निकली। बताया गया कि करीब ढेड़ बजे किसी ने फायर बिग्रेड के पास दहकारों मार्ग पर फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही गाड़ी सांपला की और दौड़ पड़ी। जब मौके पर देखा तो वहां पर कोई आग की घटना दिखाई दी। जब उपस्थित लोगों से पता किया तो बताया कि आग झाड़ियों में लगी थी जो बुझा दी गई। चार बजे सांपला पुलिस को सूचना मिली की हाइवे दस बहादुरगढ़ मार्ग के साथ लगती एक टायरों की फैक्टरी में आग लग गई है। सांपला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वह सूचना की सूचना भी झूठी निकली।