फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़, अभद्रता करने वालों ने दी पूरे परिवार को मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
27 दिन पहले महिला से छेड़छाड़, अब दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन

28 मार्च को घर में घुसकर महिला से की थी छेड़छाड़ और अभद्रता, 27 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
-पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर छेड़छाड़, महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में अब फरार आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। दहशत में परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय पर पहुंची। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 28 मार्च को मोहल्ले के ही युवकों ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। यहीं नहीं कपड़े भी फाड़ दिए थे। सिटी थाने में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दहशतजदा परिवार ने एसपी पंकज नैन से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें