फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट डिजायर सवार चार युवकों ने शराब के ठेके से पिस्तौल के बल पर 13 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेके से 13 हजार रुपये लूट का मामला 17 दिन बाद हुआ दर्ज
विज्ञापन

-18 फरवरी को बलंबा के शराब के ठेके पर की गई थी लूट

चार के खिलाफ मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महम थाना क्षेत्र के बलंबा गांव में देशी शराब के ठेके से पिस्तौल के बल पर 13 हजार की नगदी लूट के मामले को एसपी के निर्देश पर 17 दिन बाद दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बालम्बा गांव निवासी मामन पुत्र बलबीर ने े बताया कि उसका देशी शराब का ठेका गांव में ही है। जिस पर महम निवासी रमेश सेल्समैन है। बीती 18 फरवरी की शाम करीब साढे़ सात बजे सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर चार युवक पहुंचे तथा आते ही रमेश की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। इसके बाद पिस्तौल के बल पर गल्ले में रखे 13 हजार रुपये लूट लिये। विरोध करने पर रमेश की पिटाई भी की गई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गये थे। मामले की शिकायत पुलिस से की मगर पुलिस ने मामला दर्ज नही किया था। एसपी के निर्देश पर वीरवार को फतेहपुर निवासी अमित, बाघपुर निवासी संदीप, दीपक, मंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें