अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित सीहा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
जानकारी अनुसार रविवार शाम कार सवार नवीन और राकेश रेवाड़ी से दादरी जा रहे थे। सीहा के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।