फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या माई सिटी के पेज के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -----
विज्ञापन


बिजेंद्र हत्याकांड
छह माह पूर्व ही जमानत पर छूटा था आरोपी, चौथी बार पंचकूला सीबीआई कोर्ट में जा रहे था पेशी पर
-काफी देर तक सीमा विवाद में उलझती रही आर्य नगर और सिटी थाना पुलिस, रातभर पड़ा रहा शव
दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे का बता रही थी घटनास्थल
बाद में सिटी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। काठमंडी पुल के पास जिस किसान की हत्या की गई, वह चौथी बार पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था। इससे पहले तीन बार वह कोर्ट में पेश हो चुका था। वहीं हत्या के बाद सिटी और आर्य नगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सिटी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। व्यापारियों का आरोप है कि बुधवार रात करीब दो बजे रात में भी पुल शव के पास पड़ा था पर पुलिस की पीसीआर शव को देखने के बाद यहां से चली गई। उक्त पुलिस किस थाने की थी यह पता नहीं लग सका है।
व्यापारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे पुल पर शव मिलने की सूचना पाते ही आर्य नगर थाने से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और न ही आरोपियों को पकड़ने की तरफ कोई ध्यान दिया। यही नहीं घटनास्थल सिटी थाना पुलिस का बताया। सिटी थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझती रही। बाद में सिटी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। हालांकि, दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक साल पूर्व आरक्षण आंदोलन के दौरान बवाल के आरोप में बिजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छह माह बाद वह जमानत पर छूटा। जमानत पर छूटने के बाद से वह तीन बार सीबीआई कोर्ट में पेश हो चुका था। चौथी बार पेश होने के लिए जा रहा था, पर इससे पूर्व ही उसकी हत्या कर दी गई।
--

बिजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीमा विवाद में उलझने की बात गलत है। मैं खुद मौके पर गया था। तुरंत ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
-जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी
--
आर्य नगर पुलिस शव की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई थी। सीमा विवाद में उलझने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चूंकि एरिया सिटी थाने का पड़ रहा था। तुरंत ही सूचना देकर सिटी थाना पुलिस को बुला लिया गया था।
विज्ञापन

-राकेश कुमार सैनी, एसएचओ, थाना आर्य नगर
---
वारदात पर अंकुश लगाने को पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसना चाहिए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करनेे चाहिए। मामले को लेकर जल्द ही व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल भी एसपी से मिलेगा।
-राजू भूटानी, प्रधान झज्जर रोड, गनीपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें