जलघर में शराब पीने से रोका तो ऑपरेटर को पीटा
सांपला। दतौड़ गांव में बने जलघर में तीन युवकों को शराब से पीन से रोकना ऑपरेटर को भारी पड़ गया। युवकों ने ऑपरेटर को पीटने के साथ जलघर में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दतौड़ जलघर पर बुधवार रात करीब साढे़ दस बजे ऑपरेटर अजीत ट्यूबवेल चलाकर टैंक में पानी भर रहा था। इसी बीच बाइक पर तीन युवक जलघर पहुंचे और वहीं बैठकर शराब पीने लगे। ऑपरेटर अजीत ने युवकों को जलघर में शराब पीने से मना किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उसे जमकर पीटा। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन देर रात युवक फिर जलघर पहुंच गए और जलघर का दरवाजा तोड़ने लगे। वहां से भागने पर एक युवक ने हवाई फायरिंग भी की। युवकों ने जलघर में लगे ट्यूबवेल का पंखा व रबड़ पाइप तोड़ दिए। इसे अलावा कमरे में रखे बैग से रुपये, पासबुक व एटीएम भी ले गए। जानकारी पर सुबह एसडीओ एनके शर्मा व जेई सुरेंद्र सिंह व सरपंच सुरेंद्र सिंह रामानंद जलघर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
फोटो-2 दतौड़ जलघर पर अधिकारी व ग्रामीणों और से शिकायत करते हुए