फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल टीम में चयनित कबड्डी खिलाड़ी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल टीम में चयनित महिला कबड्डी खिलाड़ी का अपहरण
विज्ञापन

- स्टेट लेवल पर कई प्रतियोगिताएं खेल चुकी है खिलाड़ी, रोहतक की देव कॉलोनी से हुआ अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक महिला कबड्डी खिलाड़ी का शहर की देव कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हो गया। खिलाड़ी का हाल ही में नेशनल टीम में चयन हुआ था। पुलिस को अभी तक उसके बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा है।
पुलिस को दी शिकायत में करनाल के शहरपुरा निवासी राजेश ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उसकी बेटी प्रीति रोहतक में रहकर कबड्डी की प्रेक्टिस कर रही थी। वह स्टेट में कई प्रतियोगिता खेल चुकी है। काफी समय से रोहतक में देव कॉलोनी स्थित एक पीजी में रहती थी।
विज्ञापन

राजेश का कहना है कि वह अपनी बेटी से लगातार मोबाइल पर बात करते रहते थे। छह जनवरी को जब प्रीति के मोबाइल पर कॉल की तो बंद मिला। शाम तक प्रीति का मोबाइल बंद ही रहा। इसके बाद उसके पीजी में सहेलियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रीति सुबह घर जाने की बात कहकर निकली थी।
इसके बाद राजेश ने कई जगहों पर प्रीति की तलाश की। रिश्तेदारों से भी उसके बारे में पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। काफी तलाश करने के बाद भी प्रीति नहीं मिली तो राजेश ने पीजीआई थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाल ही में नेशनल टीम में हुआ था चयन
खिलाड़ी के पिता राजेश का दावा है कि उनकी बेटी प्रीति का हाल ही कबड्डी की नेशनल टीम में चयन हो गया था। इसके लिए उसने ट्रायल दिया था। इससे पहले प्रीति जींद, पानीपत और हिसार सहित अन्य जिलों में राज्य स्तरीय टीम का हिस्सा रह चुकी है। पुलिस ने खिलाड़ी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। ताकि उसकी लोकेशन का पता चल सके। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि खिलाड़ी की लोकेशन उत्तराखंड में आई है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें