रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रेलवे ट्रैक पर पीथड़ावास के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी अनुसार हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे का है। मृतक की उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि मृतक जिस ट्रेन से कटा है उसी में सफर कर रहा था या फिर वह लोकल का है और ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। तलाशी के दौरान मृतक के पास से शिनाख्त के लिए कुछ नहीं मिला है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां उसका पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।