फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म आदि के नाम पर वोट मांगने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव के दौरान किसी ने भी जाति, धर्म के नाम पर वोट मांगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी की विशेष गठित टीमें भी विशेष नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि रोहतक में 12 मई को लोकसभा चुनाव होना है। यदि राजनीतिक दलों के प्रत्याशी या फिर कार्यकर्ता किसी भी तरह की जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। चुनाव प्रचार पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर होने वाले चुनाव प्रचार के लिए अलग से टीम गठित की गई है। जो सभी सोशल मीडिया साइट जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप आदि की निगरानी कर रही है। सभी प्रत्याशियों, राजनीतिक पार्टियों व उनके समर्थकों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। रैली, सम्मेलनों, रोड-शो आदि पर भी पुलिस नजर रखे हुए है। आदर्श आचार संहिता को सफलतापूर्वक लागू रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। किसी भी प्रकार से कानून की अवेहलना होने पर पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करेगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रत्याशियों, राजनीतिक पार्टियों व उनके समर्थकों से अपील है कि आदर्श आचार संहिता, कानून व चुनाव आयोग द्वारा जारी की गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपना चुनाव प्रचार करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री को पोस्ट न करें। सूचना की सत्यता जाने बिना सूचना को आगे प्रेषित ना करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें