इंटर्न को ट्रॉमा सेंटर में हंगामा करना पड़ सकता है भारी
रोहतक। पीजीआईएमएस के धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को देर रात इंटर्न छात्रा को हंगामा करना भारी पड़ सकता है। छात्रा की शिकायत संबंधित विभाग को ट्रॉमा प्रशासन की ओर से भेजी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए अधिकारियों ने जांच भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शनिवार को देर रात छात्रा के साथ एक युवक को मौके पर तैनात डॉक्टर ने गार्ड को कह कर रुकवा लिया था। दोनों पर सवाल उठाया जा रहा था कि वह ट्रॉमा में करने क्या आए थे। इस पर छात्रा ने जवाब दिया कि वह वॉशरूम में आई थी, इसमें गलत क्या हो गया। इसके साथ छात्रा जिद पर अड़ी थी कि उसके साथ आए लड़के को गार्ड क्यों जबरन बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई और काफी देर तक हंगामा चला था।