फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक गुट द्वारा धमकी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


फ्लैग : यशपाल मलिक गुट की ओर से सीएम व वित्त मंत्री के विरोध का मामला
हेडिंग : वित्त मंत्री के आवास की बढ़ी सुरक्षा, एक कंपनी और तैनात
: 50 पुलिसकर्मी पहले से दे रहे हैं 24 घंटे ड्यूटी
: अब आवास के चारों तरफ गलियों में लगेगा नाका, फोर्स रहेगी तैनात
: 2016 के दंगों में जला दी गई थी कैप्टन अभिमन्यु की कोठी
: मलिक गुट ने 16 अगस्त से की है सीएम व वित्त मंत्री के विरोध की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यशपाल मलिक गुट द्वारा 16 अगस्त से सीएम मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नौ जिलों में विरोध के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली बाइपास स्थित वित्त मंत्री की कोठी की सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले जहां कोठी की सुरक्षा में 50 पुलिसकर्मी तैनात थे, अब एक कंपनी और तैनात की गई है। इसमें 70 पुलिसकर्मी शामिल हैं। तैनात पुलिसकर्मी कोठी की तरफ आने वाले हर रास्ते पर नाका लगाकर 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वित्त मंत्री का आवास फरवरी 2016 के दंगों में जला दिया गया था, जिसकी सीबीआई जांच चल रही है। मामले में सीबीआई 51 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव अशोक बल्हारा का नाम भी आ रहा है। जबकि यशपाल मलिक गुट के सोमबीर जसिया व पवन जसिया को पिछले दिनों ही गिरफ्तार किया गया था। 12 अगस्त को मलिक गुट की जसिया में भाईचारा रैली हुई। इसमें तय हुआ कि 16 अगस्त से नौ जिलों रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत व पानीपत के ग्रामीण एरिया में सीएम मनोहर लाल व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का जहां भी कार्यक्रम होगा, वहीं संघर्ष समिति के लोग जाएंगे। वहां जाकर दोनों नेताओं से पूछेंगे कि उनके साथ किए वादे कब पूरे करेंगे। जहां भी पुलिस ने रोका, वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। सितंबर में आंदोलन की समीक्षा करेंगे, इसके बाद इस घोषणा को पांच अन्य जिलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें