फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सीट को लेकर हुए विवाद में मारी गई थी बीएससी के छात्र को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट कॉलेज के छात्र को ओमेक्स सिटी ले जाकर गोली मारने का मामला
विज्ञापन

बस में सीट को लेकर हुए विवाद में मारी गई थी छात्र को गोली
पीड़ित ने कॉलेज के ही दो छात्रों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की ओमेक्स सिटी के निकट शुक्रवार को जाट कॉलेज के छात्र को कुछ दिन पूर्व बस में सीट पर बैठने को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में गोली मारी गई थी। यहीं नहीं रिवाल्वर के बल पर आरोपी कॉलेज के बाहर से छात्र को ओमेक्स सिटी लेकर गए थे। पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिसार के पुट्ठी गांव निवासी अजय कुमार जाट कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। बीते शुक्रवार को उसी के दो साथियों ने ओमेक्स सिटी के पास गोली मार दी थी। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। गोली अजय को बाजू व पेट में लगी थी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन स्टेट थाना एसएचओ देवेंद्र मान ने बताया कि छात्र ने बयान दिए है कि कुछ दिन पूर्व ही उसका सैमाण गांव निवासी कॉलेज के ही छात्र रोहित व मनीष के साथ बस में सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय तो मामला शांत करा दिया गया था। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे। वह पेपर देने के लिए जा रहा था। रिवाल्वर के बल पर उसे जबरदस्ती बाइक पर ही बैठा लिया तथा ओमेक्स सिटी में ले जाकर मनीष ने उसे गोली मारी। उसने भागने का प्रयास किया तो रोहित ने कहा कि फिर से गोली मारो। इसके बाद फिर से गोली मारी। किसी तरह उसने जान बचाई। मगर वह गोली लगने से घायल हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। थाने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें