फर्जी आईडी बनाकर युवती का फोटो फेसबुक पर डाला
-पीड़ित ने थाने पर की शिकायत, केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर फोटो डाल दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से शिकायत करते हुए युवती ने बताया कि किसी युवक ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसका फोटो अपलोड कर दिया। उसकी सहेली ने उसे फोटो फेसबुक पर अपलोड कि ए जाने की जानकारी मिली। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक पिछले कई दिन से उसे परेशान कर रहा था। दोस्ती करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। मगर उसने दोस्ती करने से साफ इनकार कर दिया था। आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने उसका फोटो दो दिन पहले ही खींचने के बाद फेसबुक पर डाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।