फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

रोहतक।
वैश्य कालेज के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि वीरवार को सूचना मिली कि वैश्य कालेज के पास स्थित ओवर ब्रिज से गिरकर युवक की मौत हो गई है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के करीब लग रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर युवक को ओवरब्रिज से धक्का देकर हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें