फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में स्टेट स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में स्टेट स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी मंजित की मौत
विज्ञापन

चार दिन पूर्व गोहाना में सड़क हादसे में घायल हो गए थे पांच दोस्त
मौत से परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सोनीपत के जाकसी गांव निवासी स्टेट स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी की वीरवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बीती 8 अप्रैल को जाकसी गांव निवासी स्टेट स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी मंजित पुत्र रणधीर सिंह अपने साथी दीपक, रविंद्र, प्रदूमन के साथ कार में सवार होकर उनहाना गांव में जा रहे थे। अचानक ही कार नियंत्रण खो बैठी। कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसके कारण कार में सवार पांचों घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में पीजीआई रेफर कर दिया गया। मंजित का पीजीआई में ही उपचार चल रहा था। वीरवार को उपचार के दौरान मंजित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कबड्डी खिलाड़ी की मौत से परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें