अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आजाद चौक स्थित गली नंबर-1 में गोली चलाकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले पांचवें आरोपी धारूहेड़ा चुंगी निवासी नवीन उर्फ ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग की स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि पांच अप्रैल को आजाद चौक निवासी एक महिला परिवार सहित घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे कुछ युवक महिला के घर के सामने गाली गलौच करने लगे। महिला घर से बाहर आई तो युवकों ने महिला पर 3-4 राउंड फायर कर दिया था, जिसमें एक गोली महिला के दाहिने हाथ पर लगी थी। थाना शहर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ महिला की शिकायत हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।