अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
थाना रोहड़ाई पुलिस ने दो लोगों को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा नकदी एवं सोने की चेन छीनने की वारदात में शामिल चार और आरोपियों को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गादला निवासी सुनील कुमार, बलजीत उर्फ बालू, रोहित उर्फ टोनी एवं अंकेश के में हुई है। पुलिस ने बताया कि 21 मई की रात को आरोपी दिलबाग ने गादला निवासी ओमबीर के मोबाइल फोन पर बारात में गए बच्चों का झगड़ा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया था।