फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी पर घर में घुसकर रेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर निवासी एक महिला ने रेलवे कर्मचारी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि मूल रूप से जयपुर निवासी पुरुषोत्तम रेलवे कर्मचारी है। जान-पहचान होने के चलते उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि 24 जून को पुरुषोत्तम उसके घर आया और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। महिला थाना इंचार्ज सरोजबाला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें