12सीटीके60...गांव काहनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: कोच
रोहतक। गांव काहनी में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 31 हजार रुपये, दूसरा इनाम 21 हजार रुपये, तृतीय इनाम 11 हजार रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता गुलशन कुमार प्रजापति रहे। गुलशन कुमार ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। आयोजकों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश नरवाल, बंटी राणा, राजेंद्र, सुनील वाल्मीकि, सुरेंद्र, राजेश, विनोद आदि मौजूद रहे।