मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने योजना के दिए पोस्टर
सांपला। मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने शनिवार को कार्यालय में बैठक की। उन्होंने किसान व मजदूर को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता संबंधित पोस्टर वितरित किए। चेयरमैन ने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करनी की अपील की। चेयरमैन ने आढ़तियों, किसान संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से भी इस योजना का प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर वाइस चेयरमैन बंसी लाल, राजेश , प्रमोद , बिजेंद्र, नवीन व अन्य लोग उपस्थित थे। संवाद