फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व सीएम से मिले सीपीएलओ कर्मी, बोले-गलत ज्वाॅइनिंग दे रही सरकार

Sat, 03 Jan 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05...रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके आवास पर ज्ञापन देते पंचायत विभाग
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शुक्रवार को उनके डी पार्क स्थित आवास पर पंचायत विभाग में कार्यरत सीपीएलओ कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा, दिसंबर 2023 में उन्होंने सीपीएलओ पद के लिए आवेदन किया था। इसके लिए 1000 रुपये फॉर्म फीस ली गई और प्री व मेन्स दोनों परीक्षाएं करवाई गईं। इसके बावजूद अब रिजल्ट के समय भर्ती का स्वरूप बदलकर सीपीएलओ को एएसके ऑपरेटर और एलसीएलओ में बांट दिया गया। कहा, एएसके ऑपरेटर का वेतनमान 6000 रुपये मासिक व एलसीएलओ का केवल कमीशन निर्धारित किया गया। कर्मियों को गलत पोस्ट पर ज्वाॅइनिंग दी गई जो नियमों के विरुद्ध व असांविधानिक है। हुड्डा ने कहा कि सरकार को इन कर्मियों की मांगों व समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक संतलाल भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें