फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली उपचार के लिए गए ककराना के पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी को भी कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक की वायरोलॉजी लैब ने ककराना के व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी को भी कोविड-19 पॉजिटिव बताया है। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीज के परिवार के अन्य सैंपल दोबारा जांच के लिए लगा दिए गए हैं। वहीं प्रशासन ने पूरे गांव के साथ आसपास के गांव को भी सील कर दिया है। दिल्ली उपचार कराने वाला कोविड-19 पॉजिटिव का दूसरा मामला जिले में सामने आ गया है। साईं दास नगर की महिला के बाद अब ककराना के व्यक्ति को कोविड-19 पॉजिटिव मिला है निजी लैब की जांच रिपोर्ट के बाद पीजीआई की वायरोलॉजी लैब ने भी ककराना निवासी व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी को भी कोविड-19 का पॉजिटिव बताया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम एहतियात के तौर पर आज पूरे गांव की माइक्रो स्क्रीनिंग करेगी। इसमें सभी का सैंपल लिया जाएगा। गौरतलब है कि दोनों का स्वास्थ्य ठीक है चिकित्सकों ने दंपती व परिवार के अन्य सदस्यों को आइसोलेशन में रखा हुआ है। बता दें कि इससे पहले रोहतक की महिला दिल्ली अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिली थी जिसके बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें